Menu
blogid : 4683 postid : 321

नए जमाने की लड़की : हास्य कविता [HASYAKAVITA IN HINDI]

Hasya Kavita
Hasya Kavita
  • 272 Posts
  • 172 Comments

क्या आप जानना चाहते हैं आजकल की लड़कियां कैसी होती है. अगर हां तो पढ़े यह बेमिसाल हास्य कविता. मनोरंजन से भरपूर.



LADKIसर पे सिंदूर का “फैशन” नही है,

गले मे मंगलसूत्र का “टेंशन” नही है!


माथे पे बिंदी लगाना “आउटडेटेड” लगती है,

तरह तरह की लिपस्टिक अब होंठो पे सजती है!


आँखो मे काजल और मस्कारा लगाती हैं,

नकली पलकों से आँखो को खूब सजाती हैं!


मूख ऐसा रंग लेती हैं की दूर से चमकता है,

प्रफ्यूम इतना तेज की मीलों से महकता है!


जो नथ कभी नाक की शोभा बढ़ती थी,

आज होठ और जीभ पे लग नाक को ठेंगा दिखती हैं!

बालो की “स्टाइल” जाने कैसी -कैसी हो गयी,

वो बलखाती लंबी चोटी ना जाने कहाँ खो गयी!


और परिधान तो ऐसे “डिज़ाइन” मे आये हैं,

कम से कम पहनना इन्हे खूब भाये है!


आज अंग प्रदर्शन करना मजबूरी सी लगती है,

सोचती है इसी मे इनकी खूबसूरती झलकती है!


पर आज भी जब कोई भारतीय परिधान पहनती है,

सच बताऊं सभी की आँखे उस पे ही अटकती है!


सादगी,भोलापन और शर्म ही भारतीय स्त्री की पहचान है,

मत त्यागो इन्हें यही हमारे देश का स्वाभिमान है!

Read: Hasyakavita, hasyakavita in hindi, hindi hasyakavita, hindi news, hasya, vyangya, manoranjan, hindi masti, masti in hindi, hasya kavita, funny poems

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh