Menu
blogid : 4683 postid : 450

आज के नौजवान: हास्य कविता (चन्द्रशेखर आजाद की याद में)

Hasya Kavita
Hasya Kavita
  • 272 Posts
  • 172 Comments

HASYAKAVITA IN HINDI

आज महान शहीद क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्मदिन है. आज अगर कैटरीना कैफ या प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन होता तो पूरा फेसबुक और इंटरनेट इससे छपा होता लेकिन इस महान हिन्दुस्तानी के नाम कुछ चन्द पोस्ट ही क्यूं. आखिर आज के नौजवानों को क्या इनके बारें में पता ही नहीं. आखिर क्या वजह है कि आज किसी भी अखबार में इनसे जुड़ी कोई खबर नहीं दी गई.


HASYAKAVITA IN HINDI

सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है।

देखना है ज़ोर कितना, बाज़ु-ए-कातिल में है?

वक़्त आने दे बता, देंगे तुझे ऐ आसमाँ!

हम अभी से क्या बतायें, क्या हमारे दिल में है?

काश बिस्मिल आज आते, तुम भी हिन्दोस्तान में;

देखते यह मुल्क कितना, ‘टेन्शन’ में, ‘थ्रिल’ में है।

आज का लड़का ये कहता’ हम तो बिस्मिल थक गये;

अपनी आज़ादी तो भैया! लौंडिया के तिल में है।

आज के जलसों में बिस्मिल, एक गूँगा गा रहा;

और बहरों का वो रेला, नाचता महफ़िल में है।

हाथ की खादी बनाने, का ज़माना लद गया;

आज तो चड्ढी भी सिलती, इंग्लिशों की मिल में है।

वक़्त आने दे बता, देंगे तुझे ऐ आसमाँ!

हम अभी से क्या बतायें, क्या हमारे दिल में है?

सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है।

देखना है ज़ोर कितना, बाज़ु-ए-क़ातिल में है?

हास्यकविता

Hasya Kavita:जब अंग्रेजी बोलनी नहीं आए !!

hasya kavita for children: कैसे ट्रेन चलती है ?

Funny Hasya Kavita In Hindi: दिन रात लोग करते थे मेहनत बड़ी गाढ़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh