Menu
blogid : 4683 postid : 480

गांधीजी के साइड इफेक्ट : हास्यकविता

Hasya Kavita
Hasya Kavita
  • 272 Posts
  • 172 Comments

दे दी हमें बर्बादी किया देश को बेहाल. |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

हुए घपले पे घपले देश और हुआ कंगाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

रोज़ रोज़ दाम बढे जीना हुआ मुहाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

अत्याचार हुए बेकसूरों पे और पापी हुए निहाल.|
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

डंडे चले सोते हुए नागरिकों पे हुआ हिंसा का इस्तेमाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

निर्दोषों के खून से हुई मेरी मातृभूमि लाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

अमीरों के घर पे लगी दौलत की टकसाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

महंगी हुई गरीबो की दो रोटी और दाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

ऐयाश नेहरु को बना के मंत्री तुने दिया था वल्लभ को हकाल |
साबरमती के संत तुने किया था कमाल ||

इतिहास ही है जब घृणित , रहा कहाँ भविष्य का सवाल |
साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh