Menu
blogid : 4683 postid : 619825

Hasya Kavita: अजीब है यह पहेली

Hasya Kavita
Hasya Kavita
  • 272 Posts
  • 172 Comments

एक बार एक हाथी था।

उसके सामने 12 केले थे, उसने 11 खा लिये पर एक नहीं खाया।

बताओ क्यों?
?
?

क्योंकि एक केला प्लास्टिक का था……।

चलो एक और…..

इस बार फिर हाथी था, फिर 12 केले थे उसने 12 के 12 नहीं खाये।

बताओ क्यों?
?
?

क्योंकि इस बार हाथी प्लास्टिक का था…।

चलो एक और….

इस बार असली हाथी था, असली 12 केले थे। फिर भी उसने 12 के 12 केले नहीं खाये।

बताओ क्यों?
?
?

क्योंकि केले टीवी में थे….।

चलो एक और…

इस बार असली हाथी, असली 12 केले…हाथी और केले दोनो टीवी पर थे फिर भी उसने केले नहीं खाये।

बताओ क्यों?
?
?

क्योंकि केले और हाथी अलग- अलग चैनल पर थे……।

चलो एक बार और….।

इस बार असली हाथी, असली केले। एक ही टीवी पर एक ही चैनल पर थे, पर हाथी ने उन्हें नहीं खाया।

बताओ क्यों?
?
?

अरे, क्योंकि टीवी बंद था…हाहाहाहाहा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh